Rain Havoc:बारिश का हाहाकार..., हिमाचल में 343 की मौत तो दिल्ली में उफान पर यमुना, भीषण बाढ़ से जूझ रहा पंजाब

भारत के कुछ राज्य बारिश की भीषण मार से गुजर रहे है, इसमें-हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर आदि अहम हैं। जहां भारी बाढ़, भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है।

उत्तर भारत मूसलाधार बारिश के कारण गंभीर मौसम संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिससे भारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक क्षति हुई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर से ऊपर है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और राहत शिविरों की आवश्यकता पड़ रही है। पंजाब में विनाशकारी बाढ़ आई है, जिससे फसलें प्रभावित हुई हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

flood and rain havoc in india

बारिश का हाहाकार (फोटो:PTI)

गुरुवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर भारत कुछ हिस्सो में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से कट गया और भूस्खलन, बाढ़ और व्यापक क्षति हुई। कई भूस्खलनों और सड़कों के बह जाने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी सड़क संपर्क बंद रहे, जिससे 26 अगस्त से 3,500 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

End of Feed