राहुल ने लगाया सीएम स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय को फोन, करूर भगदड़ पर की बात

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल ने करूर भगदड़ के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री को फोन किया। एक पार्टी सूत्र ने कहा, राहुल ने टीवीके अध्यक्ष विजय को भी फोन करके उनके समर्थकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Rahul Gandhi Talks To Stalin And Vijay: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने करूर भगदड़ के बारे में जानकारी लेने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की। इसके अलावा राहुल ने टीवीके पार्टी अध्यक्ष विजय को भी फोन करके घटना में समर्थकों की मौत पर अपनी संवेदना जताई, पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनहोंने राहुल गांधी के फोन का जवाब दिया। स्टालिन ने कहा, मेरे प्यारे भाई राहुल गांधी, फोन पर मुझसे संपर्क करने, करूर की दुखद घटना पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने और इलाज करा रहे लोगों की कीमती जान बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में ईमानदारी से पूछताछ करने के लिए धन्यवाद।

Rahul  Gandhi

राहुल ने की स्टालिन और विजय से बात (PTI)

मरने वालों का आंकड़ा 40 पहुंचा

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल ने करूर भगदड़ के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री को फोन किया। एक पार्टी सूत्र ने कहा, राहुल ने टीवीके अध्यक्ष विजय को भी फोन करके उनके समर्थकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। पश्चिमी तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व में एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या रविवार को 40 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 60 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है और कम से कम दो की हालत गंभीर है।

End of Feed