"यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है", महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र टीईटी-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक के बाद इसे स्थगित किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Rahul Gandhi Maharashtra TET: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के कथित पेपर लीक और पोस्टपोन होने को युवाओं के भविष्य के साथ "चोरी" बताया। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्वीटर) लिखा कि, "एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।"

Rahul Gandhi (File Photo)

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

पोस्टपोन हुई TET-2026 की परीक्षा?

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली टीईटी-2026 परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय ठाणे जिले के भिवंडी में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद लिया गया, जहां कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्न मिले जो कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। इस मामले में भिवंडी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed