Congress Adhiveshan: कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जी ने श्रीनगर में भाजपा के 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया।' राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आपसे कमजोर है उससे लड़ने को कायरता कहा जाता है, यह राष्ट्रवाद नहीं है। बीजेपी और संघ को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले "सत्ताग्रही" हैं।
देश
'52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है', Congress अधिवेशन में छलका Rahul Gandhi का दर्द!
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 26, 2023, 01:43 PM IST
