राहुल गांधी ने भी माना कि AAP की वजह से गुजरात में हारी कांग्रेस, कहा- प्रॉक्सी थी केजरीवाल की पार्टी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 16, 2022, 10:22 PM IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुजरात और हिमाचल चुनाव पर बात की। हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया था, लेकिन हमने उन्हें हरा दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात में मिली कांग्रेस को करारी हार के लिए सीधे-सीधे आप को जिम्मेदार ठहराया दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप गुजरात विधानसभा चुनाव में नहीं होती तो कांग्रेस जीत जाती है। केजरीवाल की पार्टी एक प्रॉक्सी पार्टी थी।

राहुल गांधी ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रॉक्सी की भूमिका निभाने के कारण कांग्रेस गुजरात में हार गई। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में AAP नहीं होती तो कांग्रेस, बीजेपी को हरा देती। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप गुजरात में प्रॉक्सी पार्टी थी और उसने बीजेपी की 'बी-टीम' की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आप-बीजेपी की मिलीभगत से कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा- "स्पष्ट रूप से, गुजरात में, अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते।"

End of Feed