‘ज्ञानेश कुमार को आजीवन कानूनी सुरक्षा क्यों?’ राहुल गांधी का बड़ा सवाल, PM मोदी पर लगाया CEC के इस्तेमाल का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज कर दिया है।

SIR विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज कर दिया है और चुनाव आयोग के प्रमुख को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है जब विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में बदलाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

gyanesh kumar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और CEC ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'सवाल: CEC ज्ञानेश कुमार अकेले ऐसे भारतीय क्यों हैं जिन्हें जीवन भर के लिए पूरी कानूनी सुरक्षा मिली हुई है? जवाब: क्योंकि PM मोदी चुनाव में धांधली के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं।'

End of Feed