जिन्हें EC ने मरा बता दिया, उन्हीं के साथ चाय पीने बैठ गए राहुल गांधी, देखिए वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित तौर पर इस आधार पर मतदाता सूची से हटा दिया गया कि उनकी मौत हो चुकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर आक्रमक हो रखे हैं। इसी क्रम में अब राहुल गांधी ने उन मतदाताओं से मुलाकात कर चाय पी है, जिनका वोट चुनाव आयोग ने मृत बताकर वोटर लिस्ट से काट दिया है। ये सभी वोटर बिहार के हैं, जहां फिलहाल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बिहार में 'वोटों की चोरी' वो होने नहीं देंगे और महागठबंधन इसे रोकने की पूरी कोशिश करेगी।

End of Feed