Times Now Summit 2022 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, श्रद्धा मर्डर केस और गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टाइम्स नाउ समिट 2022 के पहले दिन टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
टाइम्स नाउ समिट 2022 में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी
विवादित लोगों के साथ यात्रा निकाल रहे हैं राहुल गांधी
टाइम्स नाउ के समिट में स्मृति ईरानी ने कहा कि देश टूटा नहीं, कुछ लोग तोड़ने की बात कर रहे हैं। हेडली के समर्थकों के साथ राहुल गांधी की यात्रा हो रही है। कांग्रेस ये मान रही है कि लोगों से नाता टूटा है। राहुल विवादित लोगों के साथ यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में कुछ ऐसे लोग राहुल जी के पीछे ढफली बजाते हुए चलते हैं जो 'भारत तेरे टुकड़े' होने का नारा राजधानी में दे चुके हैं।
#TimesNowSummit2022: 'यात्रा में कुछ ऐसे लोग राहुल जी के पीछे ढफली बजाते हुए चलते हैं जो 'भारत तेरे टुकड़े' होने… t.co/ChREXCrTKg
— ANI (@ANI) Nov 24, 2022
महिला अधिकार पर सरकार गंभीर, हमें अभी बहुत आगे जाना है
बीते 75 सालों में एक भी महिला चीफ इलेक्शन कमिश्नर या CJI नहीं बनी, ऐसा क्यों? महिलाओं के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सिर्फ जगह भरने के लिए महिलाओं को नहीं रखा जा सकता है। आज हम सब गर्व के साथ कहते हैं कि आदिवासी समाज की एक महिला देश की पहली बार राष्ट्रपति बनी हैं। हां हमें अभी बहुत आगे जाना है। महिला अधिकार पर सरकार गंभीर है।
#TimesNowSummit2022: बीते 75 सालों में एक भी महिला चीफ इलेक्शन कमिश्नर या CJI नहीं बनी, ऐसा क्यों? देखिए, केंद्रीय… t.co/olq7AmInra
— ANI (@ANI) Nov 24, 2022
#TimesNowSummit2022: 'आज हम सब गर्व के साथ कहते हैं कि आदिवासी समाज की एक महिला देश की पहली बार राष्ट्रपति बनी हैं'… t.co/WFL0JHJSRR
— ANI (@ANI) Nov 24, 2022
श्रद्धा मर्डर केस पर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
श्रद्धा मर्डर केस पर उन्होंने कहा कि उद्धव की सरकार में पुलिस का दूरूपयोग किया गया। मुंबई में शिकायत देने के बाद पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उसको जिसने मारा। उसमें देश को दोष ना दें। उन्होंने कहा कि 'Heat Of The Moment में कोई महिला को टुकड़ों में नहीं काटता। क्या यह लव जिहाद है तो उस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। लव जिहाद सिस्टमेटिक किया जा रहा है। मैं महिलाओं का पूरा समर्थन करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से हिंदू हूं.. मैं धर्मांतरण नहीं करती। राम रहीम की पैरोल के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट कौन चलता है। नाविका कुमार ने पूछा कि पैरोल कौन देता है।
#TimesNowSummit2022 में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री @smritiirani ने कहा- 'मैं गर्व से हिंदू हूं.. मैं ध… t.co/zXmOzqNCZB
— ANI (@ANI) Nov 24, 2022
बहुसंख्यक की राजनीति पर स्मृति ने दिया ये जवाब
कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है? आप बहुसंख्यक की? इस पर उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। सड़कें बन रही हैं। अन्य योजनाएं क्या सिर्फ हिंदुओं के लिए है? दूसरे लोगों को नहीं मिल रहा है क्या?
आप पर साधा निशाना, बोलीं- ऐसे लोगों से हमारा मुकाबला कर रहे हैं?
गुजरात चुनाव पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कहा कि दिल्ली में जहां पीने का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। जेल में केजरीवाल के मंत्री बिस्लेरी का पानी पी रहे हैं। चाइल्ड रेपिस्ट से मसाज करा रहे हैं। यह डरावना है। ऐसे लोगों से हम गुजरात में मुकाबला कर रहे हैं? ऐसा संभव है क्या? राजनीति का स्तर इतना गिर सकता है? उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर सकता है। उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन घोटाला करते हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राहुल के जीजा जी घोटाला करते हैं तो जांच एजेंसी तो जांच करेगी ना।
उन्होंने कहा कि हम राजनीति में सर्विस के लिए हैं। पावर और सर्विस में फर्क है। पावर करप्ट करती है, सर्विस नहीं।
