'दीया जलाने का पैसा है, पर...', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- किराए के डर से पढ़ाई छोड़ रही बेटियां

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं के मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने पेपर लीक, महंगी शिक्षा और निजीकरण को लेकर मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए। अब राहुल ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बात की थी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा था।

indore rahul gandhi

इंदौर में गरजे राहुल गांधी (Photo: X/@RahulGandhi)

अब इसी को लेकर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: "सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है - हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा। गांव से पढ़ने शहर आई। हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है। सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर - इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।”

End of Feed