कौन होगा INDIA गठबंधन का PM Face? राहुल गांधी ने खुद बताया, PM Modi पर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 04:40 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन में फैसला किया गया है कि हम विचारधारा के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद सभी घटक दल मिलकर विचारधारा के आधार पर फैसला करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा।

Rahul Gandhi: आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को एक बार फिर से आगे किया गया है, जिससे एक बात तो साफ है कि बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री उम्मदीवार हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक पीएम फेस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसको लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर जानकारी दी है। एक संवाददाता सम्मेलन में जब राहुल गांधी से विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में फैसला किया गया है कि हम विचारधारा के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, चुनाव के बाद सभी घटक दल मिलकर विचारधारा के आधार पर फैसला करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा।

End of Feed