Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ 35 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 11:03 PM IST

Rahul Gandhi Disqualification: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन जम्मू में और अशोक चव्हाण हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे।

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस काफी आक्रमक दिख रही है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर आगामी मंगलवार और बुधवार को देश के 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करेगी।

congress

राहुल की सदस्यता जाने को लेकर 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

क्या है तैयारी

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक ने बताया कि डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड' शीर्षक वाली इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नेता अडाणी समूह से जुड़ी वास्तविकता तथा "ललित मोदी और नीरव मोदी को मोदी सरकार द्वारा क्लीनचिट दिए जाने'' जैसे विषयों को उजागर करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 28 और 29 मार्च को देश के 35 शहरों में 'डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड'' पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें अन्य मुद्दों के साथ-साथ 'मोडानी ' की वास्तविकता एवं नीरव मोदी और ललित मोदी को मोदी सरकार की क्लीन चिट को भी उजागर किया जाएगा।''

End of Feed