'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी की CM विजय के घर अहम बैठक, चेन्नई में सुरक्षा सख्त

Rahul Gandhi Chennai Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

Rahul Gandhi Chennai Visit: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार का दिन राजनीतिक हलचल से भरा रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर चेन्नई (Chennai Chhatron Ki Goonj) पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनका व्यस्त कार्यक्रम शुरू हो गया। सबसे पहले राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह अहम बैठक मुख्यमंत्री के नीलंकरई स्थित आवास पर दोपहर के भोजन के दौरान हुई।

Rahul Gandhi Chennai Visit

सीएम विजय के घर राहुल गांधी की स्पेशल मीटिंग

यह मुलाकात कई मायनों में बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' (SSJV) गठबंधन के औपचारिक गठन के बाद दोनों दिग्गज पहली बार आमने-सामने आए हैं। इस गठबंधन में कांग्रेस, टीवीके और वीसीके शामिल हैं। हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद इस राजनीतिक मुलाकात ने राज्य की सियासत में और गर्माहट ला दी है।

End of Feed