राहुल गांधी का RSS-BJP पर हमला, कहा- कब तक ये भारत को 'कमजोर' करने का काम करेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:30 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भूख और कुपोषण में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर! अब प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कहेंगे, भारत में भुखमरी नहीं बढ़ रही है बल्कि दूसरे देशों में लोगों को भूख ही नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर, भारत को कमजोर करने का काम करेगी?

KEY HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी-आरएसएस पर राहुल गांधी का हमला
  2. कब तक ये जनता को गुमराह कर भारत को करेंगे कमजोर- राहुल गांधी
  3. भूख और कुपोषण में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर- राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता (Congress Leader) राहुल गांधी ने वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत के 107वें स्थान पर रहने को लेकर रविवार को सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि आरएसएस-भाजपा (RSS-BJP) कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर, भारत को कमजोर करने का काम करेगी। वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) 2022 में भारत की स्थिति और खराब हुई है तथा वह 121 देशों में 107वें नंबर पर है, जबकि बच्चों में चाइल्ड वेस्टिंग रेट (ऊंचाई के हिसाब से कम वजन) 19.3 प्रतिशत है, जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे अधिक है।

rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। (File Photo)

बीजेपी-आरएसएस पर राहुल गांधी का हमला

End of Feed