Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ी कार्रवाई की। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के डिप्टी पद से हटा दिया है। वहीं, पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया उप नेता बनाया है।
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया। ANI
पार्टी के फैसले के बाद राघव चड्ढा का दर्द छलक उठा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा आखिर जनता के मुद्दे उठाने से पार्टी को इतनी दिक्कत क्यों हो रही है कि उन्हें आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा, "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।'आम आदमी’ को मेरे संदेश।"
राघव चड्ढा ने वीडियो में क्या-क्या कहा?
वीडियो में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया शेयर किया। इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं।
वहीं, राघव चड्ढा ने शायराना अंदाज में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।"
राज्यसभा सांसद से पहले राघव चड्ढा आप के विधायक थे। फरवरी 2020 से मार्च 2022 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे। राज्यसभा जाने से पहले वो दिल्ली जल बोर्ड के भी सदस्य रहे। अप्रैल 2022 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए।
