ट्रंप के भारी टैरिफ के बीच जल्द ही भारत का दौरा करेंगे पुराने दोस्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले तो भारत पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की और उसके बाद रूस से तेल लेने के कारण 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इस बीच खबर है कि भारत के पुराने दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले तो भारत पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की और उसके बाद रूस से तेल लेने के कारण 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इस तरह से अमेरिका ने भारत पर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया। इस बीच खबर है कि भारत के पुराने दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह इसी महीने भी भारत का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी उनकी यात्रा की तारीखें घोषित नहीं हुई हैं।

Putin Modi PTI

भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो - PTI)

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल का कहना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की तारीखें लगभग तय हो गई हैं। हालांकि, पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुतिन का यह भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अपना टैरिफ बम फोड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी से तेल खरीदने पर भारत के खिलाफ 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है, जो पहले लगाए गए 25 फीसद टैरिफ से ऊपर है। यानी अब भारत पर अमेरिका का टैरिफ 50 फीसद हो गया है।

End of Feed