पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब, सीमाओं पर हो रही गहन जांच; CM मान ने की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पंजाब ‘हाई अलर्ट’ पर है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई। मान ने यह भी कहा कि पंजाब के अधिकारी जम्मू कश्मीर के छात्र संघों के संपर्क में भी हैं और सरकार ने उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पंजाब ‘हाई अलर्ट’ पर है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता के बाद संवाददाता सम्मेलन में मान ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब की रक्षा करना और उसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है...। मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम लोग राज्य की रक्षा करेंगे और उसे सुरक्षित रखेंगे।’’

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार: @BhagwantMann)

आतंकियों ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां

पहलगाम में लोगों की हत्या करने से पहले आतंकवादियों द्वारा उनके नाम पूछे जाने की खबरों पर मान ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पूछा कि कौन सा धर्म निर्दोष लोगों की हत्या करने की इजाजत देता है, कौन सा धर्म ऐसी बर्बरता की इजाजत देता है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले में कई लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

End of Feed