देश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम में 3-4 आतंकियों को घेरा; बांदीपोरा में दो मददगार गिरफ्तार

South Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 3 से 4 आतंकियों को घेर लिया है।

Image

कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी

Photo : AP

South Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 3 से 4 आतंकियों को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके अलावा बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास

बारामूला में दो आतंकी ढेर

बारामूला जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। सेना ने कहा कि उत्तर कश्मीर जिले के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''23 अप्रैल 2025 को बारामूला में उरी नाले के सरजीवन के रास्ते दो-तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की।''

आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया था निशाना

आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जिसमें नौसेना एक अधिकारी भी शामिल था, जो हनीमून मनाने के लिए यहां पर आया था। मृतकों में एक स्थानीय नागरिक भी शामिल था। इस हमले के तत्काल बाद सुरक्षाकर्मियों ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article