पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता, बेटी ने लिया जन्म, देखें नन्ही परी की खूबसूरत तस्वीर

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 28, 2024, 05:04 PM IST

Punjab CM Bhagwant Mann Becomes Father: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियाँ आई हैं, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं
  2. उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है
  3. मान ने पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी

Punjab CM Bhagwant Mann Becomes Father: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर खुशियां आई हैं, वो तीसरी बार पिता बने हैं उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी (Bhagwant Mann Daughter) को जन्म दिया है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने 28 मार्च यानी बृहस्पतिवार को एक बेटी को जन्म दिया है, मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

Punjab CM Bhagwant Mann Becomes Father

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं, बेटी का जन्म हुआ है

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।' मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर शेयर की, सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।

End of Feed