न आपत्तिजनक तस्वीर और न बैनर...पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 30 शर्तों के साथ मिली मंजूरी

Pune: पुणे पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 'छात्रों की गूंज' (Chhatro Ki Goonj) कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। राहुल गांधी का कार्यक्रम पुणे के SPMS कॉलेज ग्राउंड में होना है।

Pune: महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के' छात्रों की गूंज' (Chhatro Ki Goonj) कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है। पुणे सिटी पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे के SPMS कॉलेज ग्राउंड में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। इन शर्तों में यह भी शामिल है कि कार्यक्रम में कोई भी आपत्तिजनक तस्वीर या बैनर नहीं लगाया जाएगा।

rahul gandhi pune

कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान (फोटो- @congress)

राहुल गांधी के कार्यक्रम में कितने लोग?

यह कार्यक्रम आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच आयोजित होगा, जिसमें 8 से 10 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने पुष्टि की है कि उन्हें पुलिस से अनुमति पत्र मिल गया है और पार्टी इन सभी 30 शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

End of Feed