'ऑपरेशन सिंदूर में हम पहले दिन पाकिस्तान से...', पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर मचा सियासी हंगामा; BJP बोली- सेना का अपमान करना कांग्रेस की आदत

Prithviraj Chavan On Operation Sindoor: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन के पहले दिन भारत को हवाई लड़ाई में हार का सामना करना पड़ा, भारतीय विमानों को मार गिराया गया और एयर फोर्स के विमान उड़ ही नहीं सके। कांग्रेस नेता के इस बयान पर बवाल खड़ा हो गया है।

Prithviraj Chavan On Operation Sindoor: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे। उन्होंने दावा किया कि 7 तारीख को आधे घंटे तक हवाई लड़ाई हुई, उसमं हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या ना मानें। लड़ाई के दौरान भारतीय विमानों का मार गिराया गया। एयर फोर्स जमीन पर थी और एक भी विमान नहीं उड़ा।

pritiviraj chauhan

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए विवादित बयान दिया।(फोटो सोर्स: PTI)

उन्होंने आगे कहा कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान द्वारा उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना था।

End of Feed