9 साल बाद इजराइल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने ऐसे जताई अपनी खुशी, दोस्ती को मिलेगी ताकत

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा संक्षिप्त (25 से 26 फरवरी तक) रहने की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होगा, क्योंकि मोदी को न सिर्फ इजराइल में बल्कि दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल है। यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और इस दौरान मोदी के इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करने की संभावना है।

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संपन्न कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट्स ऑफ मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशंस को संबोधित करते हुए मोदी की यात्रा की घोषणा की। नेतन्याहू ने कहा, संसद में संबोधन प्रस्तावित है। अगले सप्ताह यहां कौन आ रहे हैं? नरेन्द्र मोदी। उन्होंने कहा, इजराइल और भारत के बीच गहरी साझेदारी है और हम विभिन्न प्रकार के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं। आप जानते हैं कि भारत कोई छोटा देश नहीं है। इसकी आबादी 1.4 अरब है। भारत अत्यंत शक्तिशाली और अत्यंत लोकप्रिय है।

Modi and Netanyahu

पीएम मोदी इजराइल की यात्रा पर जाएंगे

2017 में इजराइल गए थे पीएम मोदी

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा संक्षिप्त (25 से 26 फरवरी तक) रहने की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होगा, क्योंकि मोदी को न सिर्फ इजराइल में बल्कि दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल है। यात्रा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और इस दौरान मोदी के इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करने की संभावना है। समझा जाता है कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के सभी मुद्दों को उठाएंगे।

End of Feed