देश

प्रधानमंत्री मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना, जानें क्यों अहम ये विजिट?

यात्रा शुरू करने से पहले एक बयान में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और गहरा करेगी और साझा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि महामहिम चौथे राजा की 70वीं जयंती के अवसर पर भूटान के लोगों के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

Image

प्रधानमंत्री मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमालयी राष्ट्र के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए भूटान की यात्रा पर निकल गए हैं। इस यात्रा के दौरान, मोदी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उनके पिता और पूर्ववर्ती चौथे राजा, और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे।

यात्रा शुरू करने से पहले एक बयान में मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और गहरा करेगी और साझा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगी।' उन्होंने कहा, 'महामहिम चौथे राजा की 70वीं जयंती के अवसर पर भूटान के लोगों के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।'

मोदी ने कहा कि भूटान में वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के आयोजन के दौरान भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी हमारे दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है।

भारत-भूटान का संबंध

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं, जो गहरे आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं।

मोदी ने कहा, 'हमारी साझेदारी हमारी पड़ोसी प्रथम नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच अनुकरणीय मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक आदर्श है।'

भूटान निकलते वक्त क्या बोले पीएम?

बाद में, उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'भूटान के लिए रवाना हो रहा हूं, जहाँ मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान महामहिम चतुर्थ नरेश का 70वां जन्मदिन मना रहा है।' उन्होंने पोस्ट किया, 'मैं महामहिम भूटान नरेश, महामहिम चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ वार्ता करूंगा।'

मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरेगी।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article