PM Modi 11 Years: 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला...' बोले जेपी नड्डा

PM Modi 11 Years: जे पी नड्डा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्य असाधारण हैं और उन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए।

PM Modi 11 Years: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को 'स्वर्ण अक्षरों' में लिखा जाना चाहिए।यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार प्रदान करके सुशासन की राजनीति शुरू की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार 'भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण' की राजनीति में लिप्त रही।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर और पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'वह बेबुनियाद सवाल पूछकर गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।'

End of Feed