Putin India Visit: पुतिन को पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में 'भगवद गीता', दिखी दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को PM मोदी ने रूसी भाषा में भगवद गीता भेंट की है, इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर गुरुवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी से पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग को भारत और रूस के झंडों से सजाया गया था। इसके साथ ही खास लाइटिंग से पीएम आवास को सजाया गया था। रात को डिनर पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया।

Bhagavad Gita in Russian

फोटो में राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं (फोटो: @narendramodi)

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को अपने आधिकारिक आवास के अंदर ले जाकर स्वागत किया। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की है।

End of Feed