देश

'INDIA' नहीं भारत होगा देश का नाम! G-20 के निमंत्रण भोज पर छपा 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत', कांग्रेस का पलटवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:44 PM IST

'INDIA' Vs 'Bharat': सूत्रों का कहना है कि संसद के विशेष सत्र में सरकार की तरफ से देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर भारत करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

'INDIA' Vs 'Bharat': देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर आधिकारिक रूप से भारत किया जा सकता है, इसकी अटकलें कुछ दिनों से लग रही थीं। अब जी-20 सम्मेलन के लिए भेजे जाने वाले निमंत्रण भोज पर 'द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' छपा है। जाहिर है कि भारत नाम को लेकर सरकार ज्यादा गंभीर दिख रही है। सूत्रों का कहना है कि संसद के विशेष सत्र में सरकार की तरफ से देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर भारत करने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

'राज्यों का संघ' खतरे में- रमेश

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रमेश ने मंगलवार को कहा, 'तो खबर सही है। जी-20 रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन की तरफ से निमंत्रण आया है। इस निमंत्रण पत्र पर हमेशा की तरह 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' छपा न होकर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' छपा है। जबकि संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि 'भारत जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ रहेगा।' लेकिन अब 'राज्यों का संघ' खतरे में है।'

असम के सीएम सरमा ने भी किया ट्वीट

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी नाम बदलने की अटकल को हवा दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि इंडिया को 'रिपब्लिक ऑफ भारत' कहा। एक्स पर असम के सीएम ने कहा कि 'रिपब्लिक ऑफ भारत'-खुशी एवं गर्व की बात है कि हमारी सभ्यता अमृत काल की तरफ मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article