देशवासियों को PM मोदी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले-सभी के जीवन में ऊर्जा लाए यह पर्व

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। पीएम के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी के इस पर्व को पूरा देश हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मना रहा है।

Janmashtami : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन यानी जन्माष्टमी के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। पीएम के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी के इस पर्व को पूरा देश हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मना रहा है।

pm modi

देशवासियों को पीएम मोदी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। तस्वीर-PTI

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 'श्री जन्माष्टमी के मौके पर मैं देश और दुनिया में रहने वाले सभी भारतवासियों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व सभी में जोश एवं उत्साह लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनका उपदेश स्व-निर्माण एवं आत्मचिंतन के हमें प्रेरित करता है।'

End of Feed