Prateek Yadav Will: अपर्णा बिष्ट यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। बताया गया कि प्रतीक यादव की उम्र मात्र 38 वर्ष थी। उसके बाद उनसे जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
प्रतीक यादव का परिवार (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने परिवार के रसूख के कारण प्रतीक काफी जाने-पहचाने चेहरे थे। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि प्रतीक यादव ने अपनी पूरी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी। कहा जा रहा है कि इसके लिए पहले से एक वसीयत भी तैयार करवाई गई थी। वहीं इस कथित वसीयत में उनकी पत्नी अपर्णा यादव के नाम का जिक्र किसी भी संपत्ति में नहीं है। ऐसा दावा किया जा रहा है।
लखनऊ की 22 बीघा कृषि भूमि समेत कई चल अचल संपत्ति की बेटियों के नाम कर दी हैं, पर इसमें एक शर्त भी लगी है जिसके मुताबिक
बेटियां भी 27 वर्ष तक अपनी संपत्ति नहीं बेच सकेंगी।
बेटी को 27 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने का अधिकार
इस वसीयत को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बड़ी बेटी को 27 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने या अपने हिसाब से इस्तेमाल करने का अधिकार मिलेगा तब तक संपत्ति का इस्तेमाल तो किया जा सकेगा, पर उसे बेचा नहीं जा सकेगा।
इस वसीयत में अपर्णा यादव का जिक्र नहीं ?
इस वसीयत में अपर्णा यादव का जिक्र नहीं है ऐसा कहा जा रहा है, इसे लेकर सवाल सामने आ रहे हैं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे वह बिजनेसमैन थे। उनकी संपत्ति करोड़ों रुपये में बताई जाती है।
