प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ रह चुके हैं। साल 2017 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष बनाया गया था।

केंद्र सरकार ने प्रख्यात गीतकार,लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

Prasoon Joshi

प्रसून जोशी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और नई रचनात्मक आवाज मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रसून जोशी विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा वाले व्यक्तित्व हैं,जिन्हें साहित्य,विज्ञापन,कला और सिनेमा जगत में समान वैश्विक पहचान मिली है।

End of Feed