Prashant Kishor Injured: प्रशांत किशोर की पसली में आई चोट; आरा की जनसभा से इलाज के लिए पटना रवाना

जन सुराज के बिहार बदलाव यात्रा के दौरान आरा पहुंचे प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई, बताते हैं कि भीड़ में एक महिला को बचाने के प्रयास में उन्हें छाती में गाड़ी के गेट से गंभीर चोट आ गई।

Prashant Kishor Injured: बिहार में चुनाव तैयारियों (Bihar Election News) के बीच एक खबर उस वक्त सामने आई जब जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को पसली में चोट आ गई जिससे कारण वो आरा की एक रैली में दर्द से करहाते नजर आए उनको इलाज के लिए पटना रवाना कर दिया गया है।

Prashant Kishor injured

प्रशांत किशोर जख्मी (फोटो:PTI)

जन सुराज के बिहार बदलाव यात्रा के दौरान आरा पहुंचे प्रशांत किशोर को पसली में चोट लग गई। करीब 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा और रोड शो के बाद जब वह सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी भीड़ में एक महिला को बचाने के प्रयास में उन्हें छाती में गाड़ी के गेट से गंभीर चोट लग गई।

End of Feed