भारत-पाक मैच को लेकर चढ़ा सियासी तापमान, विपक्ष ने की बायकॉट करने की अपील, पहलगाम में मारे गए लोगों का बताया अपमान

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने इस फैसले को बेहद असंवेदनशील बताया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर पीड़ित परिवारों की भावनाओं की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

Opposition Boycott Calls Over India-Pakistan Match: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की विपक्ष कड़ी आलोचना कर रहा है। विपक्षी दलों ने इसे पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों का अपमान बताया है। 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन मैदान में हमला किया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। शिवसेना यूबीटी, आम आदमी पार्टी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने इसे लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है।

saurabh bhardwaj

पाक क्रिकेटरों का पुतला फूंकते आप नेता सौरभ भारद्वाज (PTI)

उद्धव ठाकरे ने की 'सिंदूर' विरोध प्रदर्शन की घोषणा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में 'सिंदूर' विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा कि इस मैच का बहिष्कार दुनिया को आतंकवाद पर भारत के रुख से अवगत कराने का एक मौका है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब तक आतंकवाद नहीं रुकता, हमें पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या सरकार यह घोषणा करने जा रही है कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है। उन्होंने देशभक्तों से अपील की कि वे यह मैच न देखें क्योंकि पहलगाम हमले के जख्म अभी भी ताजा हैं। ठाकरे ने पूछा, यह क्रिकेट मैच राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। क्या हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए जबकि हमारे सैनिक सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं?

End of Feed