वोट चोरी से लेकर वंदे मातरम तक... वार-पलटवार वाला रहा 2025; प्रदूषण के मुद्दे पर अटकी साल की आखिरी सुई!

Political Year Ender 2025: साल 2025 अलविदा कहने को तैयार है। इस साल देश की राजनीति में काफी कुछ बदला। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार का गठन हुआ तो चुनाव बाद, लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार बिखर गया। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन संसद में इस विषय पर चर्चा नहीं हो पाई।

Political Year Ender 2025: साल 2025 अब अपने समापन की ओर है और यह साल राजनीतिक परिदृश्य से काफी अहम रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बड़े विवाद उभरे, जिन्होंने न केवल राजनीतिक दलों, बल्कि जनता के बीच भी तनाव पैदा किया। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुद्दों से लेकर कानूनी सुधार और सामाजिक मामले शामिल रहे हैं, तो चलिए ऐसे ही कुछ मुद्दों को समझते हैं जिन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं।

Political Year Ender 2025

कैसा रहा साल 2025 (फोटो साभार: AP)

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025:

भारतीय राजनीति में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर बड़ा विवाद रहा। यह कानून मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों के प्रबंधन में बदलाव के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्ष और मुस्लिम संगठनों ने इसे समुदाय के अधिकारों पर हमला बताया, जबकि सरकार ने इसे पारदर्शिता बढ़ाने का वाला कदम करार दिया। इस मामले ने संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हलचल मचा दी।

End of Feed