UP News: चौंका देने वाली कुछ तस्वीरें यूपी के अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) से सामने आई हैं जहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जब हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस (झदतगमा) ने ना आव देखा ना ताव और लाठियां भांजना शुरू कर दिया। दरअसल अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुर मोहल्ले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है जिस पर अराजकत्वों ने कालिख पोत दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर हुआ बवाल
#BreakingNow: यूपी के अंबेडकर नगर में पुलिस से भिड़ी महिलाएं, धरने पर बैठी महिलाओं ने पुलिस पर किया पथराव… t.co/dUNpEzDmcT
— ANI (@ANI) Nov 7, 2022
