सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने बिहार पुलिस पहुंची लखनऊ, नहीं लगे पुलिस के हाथ, सहारा सिटी में उनके ठिकानों पर की छापेमारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 9, 2022, 10:33 PM IST

सहाराश्री सुब्रत रॉय (Saharashree Subrata Roy) को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित सहारा सिटी में पुलिस का जामवाड़ा लग गया था। उनके ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनके खिलाफ एक केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिहार पुलिस लखनऊ आई थी।

लखनऊः सहाराश्री सुब्रत रॉय (Saharashree Subrata Roy) को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर का इलाका छावनी में तब्दील हो गया था। खबर है कि 12 थानों की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ कमिश्नर ऑफिस की पुलिस ने जिला उपभोक्‍ता आयोग, नालंदा (बिहार) द्वारा एक केस में सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के सिलसिले में शुक्रवार को उनके ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहारा ने हालांकि, एक बयान जारी कर दावा किया कि कोर्ट ने उक्त आदेश के अमल पर रोक लगा दी है।

Saharashree Subrata Roy

सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (उत्तर) एस एम कासिम आबिदी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 29 नवंबर 2022 को जिला उपभोक्‍ता आयोग, बिहार शरीफ, नालंदा (बिहार) द्वारा एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन के क्रम में सुब्रत रॉय सहारा के आवास और कार्यालय सहित विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई। उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय सहारा के छिपने के जो भी संभावित ठिकाने थे, उन सभी पर छापेमारी कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।

End of Feed