देश

तौकीर रजा खान के जहरीले बोल, सपना जिन्ना वाला, 'मौलाना' हिंदुस्तानी 'प्लान' पाकिस्तानी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2023, 10:06 PM IST

Maulana Tauqeer Raza Khan: इत्तेहाद-ए मिल्लत कौंसिंल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने फिर से जहरीले बोल बोले हैं, वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

इत्तेहाद-ए मिल्लत कौंसिंल यानी Ittehad Millat Council के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान (Maulana Tauqeer Raza) के विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने Bulldozer की कार्रवाई को लेकर कहा कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा उस दिन किसी से संभलने वाला नहीं है, साथ ही कहा कि यह मेरी मोदी सरकार (Modi Govt) को चेतावनी है हिंदुस्तान में महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता।

तौकीर रजा ने कहा कि देश बंटबारे की ओर जा रहा है और 10 दिन बाद हमारी मीटिंग होगी और फिर दिल्ली से जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमे सभी शहरों और प्रान्तों से लोग आएंगे।

गौर हो कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 15 मार्च से तिरंगा यात्रा निकालने और दिल्ली के लिए मार्च करने की घोषणा की थी, उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि 15 मार्च से तिरंगा यात्रा निकालेंगे और उनके साथ में देशभर का मुसलमान चलेगा

तौकीर ने कहा कि इस दौरान लोग सड़कों पर नमाज अदा करेंगे और अगर किसी ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें रोक नहीं सकेगा,

उन्होंने कहा के घर में बैठ कर मरने से बेहतर जद्दोजहद करो कब तक जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाओगे?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article