छात्रा से इश्क करना पड़ा भारी, महिला शिक्षक के खिलाफ Pocso में केस, बीकानेर का मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 09:25 AM IST

Bikaner Women Teacher News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में स्थानीय अदालत ने महिला शिक्षक के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि चेन्नई से बीकानेर पुलिस ने महिला शिक्षक और उसकी महबूब 17 वर्ष की नाबालिग छात्रा को बरामद किया था।

Bikaner Women Teacher News: इश्क, जाति, धर्म और उम्र लड़का और लड़की कहां देखता। अगर ऐसा होता तो शायद रिश्ते शर्मसार नहीं होते। राजस्थान के बीकानेर में एक कस्बा श्रीडूंगरगढ़ है। यह कस्बा वैसे तो खबरों से दूर रहता है। लेकिन एक महिला शिक्षक का अपने 17 वर्षीय छात्रा पर दिल आया और वो उसे भगा ले गई। अदालत ने आरोपी महिला शिक्षक के खिलाफ पास्को में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला शिक्षक की गिरफ्तारी हो चुकी है। महिला शिक्षक को स्थानीय अदालत में पेश किया और सुनवाई के बाद अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं नाबालिग छात्रा को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। 30 जून को महिला शिक्षक और छात्रा गायब हो गए थे। नाबालिग छात्रा के परिवार ने लव जिहाद का आरोप लगाया जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में माहौल अशांत हो गया था। कई हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को बीकानेर बंद की धमकी दी थी।

लव जिहाद का भी एंगल आया सामने

स्थानीय लोगों की मांग थी कि आरोपी महिला शिक्षक की तुरंत गिरफ्तारी हो। इन सबके बीच आरोपाी महिला शिक्षक के परिवार ने भी लापाता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ था जिसमें नाबालिग लड़की ने दावा किया कि वो और उसकी महिला शिक्षक लेस्बियन रिश्ते में हैं और स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इसे सांप्रदायिक रंग ना दें। दोनों की अंतिम लोकेशन चेन्नई में मिली थी। बीकानेर पुलिस ने चेन्नई पुलिस की मदद से दोनों को बरामद किया।

End of Feed