जल्द हो सकती है मोदी और ट्रंप की महा-मुलाकात! कूटनीतिक तल्खी के बीच G7 समिट में डेढ़ साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों नेता

India US Relations Tariffs Trump: अगले हफ्ते फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महा-मुलाकात संभव है।

PM Modi Donald Trump Meeting G7: फ्रांस में अगले हफ्ते आयोजित होने जा रहे हाई-स्टेक्स G7 शिखर सम्मेलन के मंच से एक बड़ी कूटनीतिक खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।यदि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो यह उनके बीच लगभग डेढ़ साल बाद होने वाली पहली आमने-सामने की बातचीत होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में अमेरिका का दौरा किया था, जहां उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई थी। हाल के महीनों में दोनों नेताओं ने फोन पर कई बार बातचीत की है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह उनकी एक और बड़ी व सीधी मुलाकात होगी।

जल्द हो सकती है मोदी और ट्रंप की महा-मुलाकात! कूटनीतिक तल्खी के बीच G7 समिट में डेढ़ साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों नेता

जल्द हो सकती है मोदी और ट्रंप की महा-मुलाकात! कूटनीतिक तल्खी के बीच G7 समिट में डेढ़ साल बाद आमने-सामने होंगे दोनों नेता (AP)

हालांकि, विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में यह तो कहा गया है कि पीएम मोदी सम्मेलन के इतर कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, लेकिन मंत्रालय ने अभी तक किसी विशेष नेता के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

End of Feed