राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई; वाराणसी में कांग्रेसियों ने लगाया 'भगवान परशुराम' वाला पोस्टर; एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान

Rahul Gandhi Parshuram Poster Varanasi: राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाते हुए पोस्टर जारी किया।

Rahul Gandhi Birthday PM Modi Wishes: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आज देश की राजनीति में शिष्टाचार और पोस्टर वॉर का एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बधाई दी, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को 'भगवान परशुराम' के रूप में दिखाते हुए एक विशाल पोस्टर लगा दिया, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई; वाराणसी में कांग्रेसियों ने लगाया 'भगवान परशुराम' वाला पोस्टर; एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान

राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई; वाराणसी में कांग्रेसियों ने लगाया 'भगवान परशुराम' वाला पोस्टर; एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान (ANI/PTI)

PM मोदी ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

संसद के भीतर और बाहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच चलने वाली तीखी राजनीतिक जंग जगजाहिर है। लेकिन इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतांत्रिक मर्यादा का परिचय दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी और लिखा, 'लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।'

End of Feed