अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती: पीएम बोले- देश हित उनके लिए सबसे ऊपर था, याद करते हुए कही ये बातें

Pm Modi on Atal Bihari Vajpayee: मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, 'देशवासियों के हृदय में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन।'

Atal Bihar Vajpayee 101st Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 से 2004 के बीच तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।

MODI (34)

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि (Photo-AP)

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, 'देशवासियों के हृदय में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'वे (वाजपेयी) एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।'

End of Feed