UCC का लागू होना असम की पहचान बचाने के लिए बेहद जरूरी; असम में चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की पहली रैली

Assam Assembly Elections: पीएम ने कहा कि असम चुनाव एक विकसित असम के साथ एक विकसित भारत बनाने के बारे में है। उन्होंने कहा कि BJP-NDA सरकार की हैट्रिक पक्की है। कांग्रेस की हार की हैट्रिक पक्की है।

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत बुधवार को असम पहुंचें। वहां उन्होंने धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है।

UCC का लागू होना असम की पहचान बचाने के लिए बेहद जरूरी; असम में चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की पहली रैली

UCC का लागू होना असम की पहचान बचाने के लिए बेहद जरूरी; असम में चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की पहली रैली

पीएम मोदी ने कहा, 'आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं। और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है।'

End of Feed