LIVE

PM Narendra Modi Exclusive Interview: पढ़िए पीएम मोदी का वो इंटरव्यू, जो बदल देगा सारा नैरेटिव

PM Narendra Modi Exclusive Interview: पढ़िए पीएम मोदी का वो इंटरव्यू, जो बदल देगा सारा नैरेटिव
PM Narendra Modi Exclusive Interview: पढ़िए पीएम मोदी का वो इंटरव्यू, जो बदल देगा सारा नैरेटिव

PM Narendra Modi Exclusive Interview, Narendra Modi Interview, Prime Minister Modi Interview on Times Now Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव, बीजेपी का विजन और अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन के एजेंडे समेत कई मुद्दों पर बात की है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत में पीएम मोदी (PM Modi Interview) ने आरक्षण, तानाशाही, संविधान के लिए कथित खतरा, अर्थव्यवस्था की स्थिति, महंगाई, सत्ता में आने पर 100 दिनों के कार्यक्रम, पाकिस्तान, आतंकवाद, समान नागरिक संहिता, महिला सुरक्षा, चल रहे लोकसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू (PM Modi Exclusive Interview)।

MAY 06, 2024 22:19 IST

पढ़िए पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मोदी के आधार पर देश चले, यह मोदी कभी नहीं चाहेगा।" टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्राथमिकता से लेकर विपक्ष के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। क्लिक कर पढ़ें पूरा इंटरव्यू
MAY 06, 2024 22:18 IST

PM Narendra Modi Exclusive: तानाशाही के आरोप पर विपक्ष को PM का करारा जवाब

सुशांत सिन्हा ने इस बात का जिक्र करते हुए सवाल किया कि कि 'विपक्ष के कुछ नेता आपको तानाशाह बताते हैं और वे आजाद घूम रहे हैं, तो पता नहीं कौन से टाइप के आप तानाशाह हैं। जो कह रहे हैं कि मर जा मोदी वो भी बाहर घूम रहे हैं, पता नहीं कौन सी तानाशाही है।' इस सवाल पर पीएम ने कहा कि 'आप कुछ भी निकाल दीजिए जी, मेरी मां को गाली देना नहीं छोड़ा है, मेरे परिवार को गाली देना नहीं छोड़ा है, ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। लेकिन उन्होंने ऐसा डिक्टेटर का चित्र बना दिया कि उसके अंदर सारी गालियां चल जाती हैं और कुछ भी करो तो डिक्टेटर हो।'
MAY 06, 2024 22:15 IST

PM Narendra Modi Exclusive: वो (कांग्रेस) नौसेना की जहाज लेकर पिकनिक मनाते थे- पीएम मोदी

MAY 06, 2024 22:15 IST

PM Narendra Modi Exclusive: महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए सरकार ने क्या किया?

MAY 06, 2024 22:05 IST

PM Narendra Modi Exclusive: रेवन्ना को वापस लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए- PM मोदी

जब टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ, नाविका कुमार ने पीएम मोदी से पूछा, क्या प्रज्ज्वल रेवन्ना को वापस लाएंगे? पीएम मोदी ने कहा, वापस लाना भी चाहिए और उस पर कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए...कोई इफ एंड बट नहीं होना चाहिए..
MAY 06, 2024 22:05 IST

PM Narendra Modi Exclusive Interview LIVE

MAY 06, 2024 22:01 IST

PM Narendra Modi Exclusive: न्यूज आवर और न्यूज की पाठशाला शो के मुरीद हुए पीएम मोदी

इस खास बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने न्यूज आवर और न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्हें ये शो अच्छा लगता है। न्यूज की पाठशाला में एनालिसिस करने के तरीका उन्हें काफी अच्छा लगता है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 06, 2024 21:59 IST

PM Modi Exclusive Interview: उनकी उम्र और हैसियत 4 जून तक है- विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा- मुझे लगता है कि ये विरोध और जो ये तीव्रता है... इसकी उम्र 4 जून तक है। 4 जून के बाद न उनकी हैसियत होगी, न ही उनका हौसला होगा... सिर्फ और सिर्फ मेरे देश की ताकत होगी... मेरे देश का सामर्थ्य होगा, मेरे देश के लोकतंत्र का सामार्थ्य होगा... मेरे देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामर्थ्य होगा और दुनिया भारत के लोकतांत्रिक सामर्थ्य को नए सिरे से देखना शुरू करेगी। पढ़ें पूरी खबर
MAY 06, 2024 21:49 IST

2002 के बाद गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ है- पीएम मोदी

MAY 06, 2024 21:42 IST

PM Narendra Modi Exclusive: एंटी मुस्लिम पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खास तौर पर एंटी मुस्लिम कहे जाने के आरोपों पर सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने बताया किस तरह विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस ने मुस्लिमों को बरगलाने का काम किया है। उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उनकी सरकार ने अपने विकास कार्यों से समाज के हर तबके को बिना उनका धर्म देखे ही फायदा पहुंचाया है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 06, 2024 21:41 IST

PM Narendra Interview: धर्म के आधार पर आरक्षण से देश को नुकसान- बोले पीएम मोदी

PM Narendra Interview Live Updates: :धर्म के आधार पर आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने कहा- 'मैं संविधान के शब्दों का प्रतिष्ठा बढ़ाना चाहता हूं और इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि संविधान की भावना के विरुद्ध धर्म के आधार पर आरक्षण से देश को नुकसान होगा।"
MAY 06, 2024 21:57 IST

PM Narendra Modi Exclusive Interview: कैसे है NDA लक्ष्य के करीब, पीएम मोदी ने दिया बता

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के नारे 'अबकी बार 400 के पार' को लेकर कहा कि उनकी सरकार पहले से ही संसद में 400 सांसदों के सहयोग से चल रही है। यानि कि ये नारा भले ही नया है, लेकिन लक्ष्य तो पहले से ही हासिल है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 06, 2024 21:44 IST

PM Modi Exclusive Interview: काशी को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी

MAY 06, 2024 21:45 IST

PM Modi Exclusive Interview: अबकी बार '400 पार' का टारगेट अचीव करेंगे? सुनिए, इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा

MAY 06, 2024 21:20 IST

PM Narendra Modi Exclusive: कांग्रेस पार्टी झूठ फैला रही है- पीएम मोदी

MAY 06, 2024 21:58 IST

PM Narendra Modi Interview: विपक्ष पर पीएम मोदी हमलावर

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा- "हम सीएए का कानून लाए। इसमें साफ-साफ लिखा हुआ है, साफ-साफ कहा गया है। न बोलने में किसी ने गलती की है, न लिखने में गलती की है, न देश के कानून में कोई गलती है। सीधा-सीधा वो कानून सिटिजनशिप देने के लिए है। उसमें कहीं पर भी सिटिजनशिप लेने का जिक्र नहीं है। दो साल हो गए, कांग्रेस पार्टी जो झूठ फैला रही है, क्या कभी आपने उसका फैक्ट चेक किया? क्या कभी पाठशाला में उनके कपड़े उतारे? क्योंकि झूठ इतना चला। आप उनके एक-एक स्टेटमेंट देख लीजिए। अब जैसे ये इनहेरिटेंस टैक्स की बात लेकर आए हैं, कोई मुझे बताइए, दुनिया के किसी भी विकसित देश में इस प्रकार का प्रयोग हुआ है क्या? आप साम्यवादी विचारधारा की बात छोड़ दीजिए, इनके घोषणापत्र में और उनके भाषणों में जो बातें हैं, आपको एक साथ मिलाकर एक कैनवास पर रखनी पड़ेगी। ये लगातार बोल रहे हैं और सब बोल रहे हैं।"
MAY 06, 2024 21:09 IST

PM Narendra Modi Exclusive: काशी से नामांकन कब करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि काशी से नामांकन बहुत प्रोबेबली 13-14 मई के आस पास होगा। चर्चा चल रही है, मेरा और कार्यक्रम बहुत है तो उसमें से थोड़ा एडजस्ट करके निकालेंगे।
MAY 06, 2024 21:57 IST

PM Narendra Modi Interview: काशी से मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी से क्या नाता है? इस सवाल का जवाब देते हुए वो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है, तभी 10 साल बीत गए। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में काशी पर क्या कुछ कहा। पूरी खबर पढ़िए यहां
MAY 06, 2024 21:52 IST

PM Narendra Modi Exclusive Interview : पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू यहां देखिए लाइव

MAY 06, 2024 21:02 IST

पीएम मोदी का सबसे इमोशनल इंटरव्यू