BRICS में पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात, क्या सीमा विवाद पर बनेगी बात?

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 25, 2023, 11:35 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन-भारत संबंधों में सुधार साझा हितों को पूरा करता है...

Modi Jinping Meeting: दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच अहम मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद ही प्रमुख मुद्दा रहा। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बनाए रखने पर जोर दिया। दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर भी सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा हटाने को लेकर बातचीत के कई दौर हो चुके हैं और समाधान अब तक नहीं निकला है। तो क्या ऐसे में मोदी-जिनपिंग मुलाकात दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ पिघला पाएगी। दोनों की मुलाकात में क्या-क्या बात हुई जानते हैं।

जिनपिंग ने क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन-भारत संबंधों में सुधार साझा हितों को पूरा करता है और यह क्षेत्र और दुनिया में शांति और स्थिरता लाने में मददगार होगा। चीन ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता का शुक्रवार को ब्योरा जारी कर यह जानकारी दी।

End of Feed