PM Modi: कान्हा की नगरी मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जाएंगे पीएम मोदी, ये है प्रोग्राम

PM Modi Mathura Visit: पीएम मोदी 23 नबंवर यानी गुरूवार को मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना भी मंदिर में करेंगे।

PM Modi in Shri Krishna Janmabhoomi: पीएम मोदी 23 नबंवर यानी गुरूवार को कान्हा की नगरी मथुरा के दौरे पर रहेंगे, वो यहां श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जायेंगे उनके दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है, सीएम योगी उनकी अगवानी करेंगे, वो ब्रज रज उत्सव में आयोजित कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में भी भाग लेंगे।

PM Modi Mathura Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कृष्ण जन्म स्थान में पहली बार पहुंचेंगे

बताते हैं कि पहली बार श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शन पूजा करेंगे, वो यहां पर मीराबाई की 525वीं जयंती के मौके पर आयोजित संत मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लेंगे, पीएम मोदी मीराबाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे, पीएम करीब दो घंटे तक वह उत्सव में रहेंगे वो यहां मीराबाई पर आधारित फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका देखेंगे।

End of Feed