2027 Census: 'आपका सिर्फ एक घंटा देश को जबरदस्त ताकत दे सकता है'; जनगणना को लेकर पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे 2027 की जनगणना में सक्रिय भूमिका निभायें और अपने परिवारों को स्व-गणना प्रक्रिया के दौरान डिजिटल रूप से ’सटीक जानकारी’ भरने में मदद करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से 2027 की जनगणना में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा अपने परिवार के सदस्यों को स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया के तहत डिजिटल माध्यम से सही और सटीक जानकारी दर्ज कराने में मदद करें।

पीएम मोदी।

पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनगणना केवल देश की आबादी गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके जरिए मिलने वाला सटीक डेटा सरकारी नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और देश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, “इन दिनों देश में जनगणना का काम हो रहा है। जानकारी एकत्र करने और गिनने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन केवल संख्या गिनना ही काफी नहीं है। इस जानकारी का उपयोग नीतियों और योजनाओं को तैयार करने और प्रगति के लिए देश का खाका तैयार करने के लिए किया जाता है।”

End of Feed