बंगाल, बिहार और UP के दौरे पर PM मोदी, वैशाली में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के कौस्तुभ जयंती समारोह में शामिल होंगे, वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और लखनऊ में 'कौशल दीक्षांत समारोह' में हिस्सा लेंगे।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सबसे पहले पश्चिम बंगाल जाएंगे, जहां वह आईआईटी खड़गपुर की स्थापना के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। बयान में कहा गया है कि मोदी आईआईटी खड़गपुर के 75 छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे, जो संस्थान की 75 साल की यात्रा का प्रतीक होगा। आईआईटी खड़गपुर की स्थापना 1951 में की गई थी। यह देश में स्थापित किया जाने वाला पहला आईआईटी था। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त आईआईटी खड़गपुर ने भारत में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

End of Feed