पीएम मोदी का चेन्नई दौरा कल, 13,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 11 अक्टूबर को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे, जहां वह 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के एक हिस्से समेत कई सड़क और रेलवे परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 अक्टूबर, रविवार को चेन्नई का दौरा करेंगे और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन के बीच सफर करेंगे। वह जलकंठेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह शहर में स्थित जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है।

PM Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- PTI)

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बना चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का पूनामल्ली-वडापलानी खंड शामिल है। प्रधानमंत्री करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

End of Feed