चंद्रयान-3 की सफलता: ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु जा रहे हैं पीएम मोदी, रोड शो भी करेंगे, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 26, 2023, 12:11 AM IST

Modi to meet ISRO Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टीम को बधाई देने के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं।

Modi to meet ISRO Scientists: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने कठिन परिश्रम करके चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई। अब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर चंद्रमा का अध्ययन कर जानकारी जुटा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में थे। हालाकि वे वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिये इस मौके पर मौजूद थे। आज वे भारत आ रहे हैं। वह इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए सुबह-सुबह की बेंगलुरु जाएंगे। पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में 1 घंटा रुकेंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया। एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे और सड़क के हिस्से पर बेंगलुरु में यातायात को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

PM Modi To Meet ISRO Chandrayaan-3 Scientists Today

इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने बैंगलुरू जा रहे हैं पीएम मोदी

पीएम ने इसरो चीफ से फोन पर की थी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था। अशोक ने कहा कि पिन्या के पास करीब एक किलोमीटर का रोड शो आयोजित करने की योजना है और एयरपोईट पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा होगा।

End of Feed