12 जिले, 518 गांव, 594 किमी लंबा; यूपी में खुलने जा रहा सबसे तेज रफ्तार वाला Ganga Expressway, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह 594 किलोमीटर लंबा आधुनिक एक्सप्रेसवे राज्य के विकास और कनेक्टिविटी में नया अध्याय जोड़ने वाला है।

Ganga Expressway: जिस पल का उत्तर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का आज उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा) और एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग ₹36,230 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है। इसके जरिए पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश को एक ही रफ्तार और बिना बाधा वाले सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

Ganga Expressway Inauguration

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज

594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

6 घंटे में होगी मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा

इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय में काफी कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस दूरी को तय करने में लगभग 10 से 12 घंटे लगते हैं, वहीं नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह समय घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा। इससे आवागमन ज्यादा आसान और परिवहन व्यवस्था अधिक तेज व कुशल होगी। इस परियोजना की एक बड़ी विशेषता शाहजहांपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (एयरस्ट्रिप) का निर्माण है। यह डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर न सिर्फ आपात स्थिति में विमानों की लैंडिंग के काम आएगा, बल्कि देश की सुरक्षा तैयारियों को भी मजबूत करेगा और आर्थिक लाभ के साथ-साथ रणनीतिक महत्व भी प्रदान करेगा।

End of Feed