'देशवासियों का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत', ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद PM मोदी का भावुक संदेश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक पद पर रहते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दी गई शुभकामना पर पीएम मोदी ने आभार व्यक्त किया है।

PM Narendra Modi: देश और विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि हासिल करने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व तथा जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को 4,399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

PM Narendra Modi

नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री (फोटो- PTI)

PM-JANMAN और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रेरणादायक

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। यह गौरवपूर्ण अवसर देशवासियों द्वारा आपके नेतृत्व पर व्यक्त किए गए अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। आपके कार्यकाल में सुशासन, आर्थिक सुदृढ़ता और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है।

End of Feed