PM Modi spoke to Giu village of Spiti: देश में मोबाइल क्रांति के बीच एक गांव ऐसा भी था जो मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा था खैर अब ऐसा नहीं है, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित ग्यू (Giu) में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंच गई है। ऐसा होने पर यहां के लोगों की खुशी देखने लायक थी, मोबाइल नेटवर्क आने के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति में ग्यू के ग्रामीणों से बात की है।
ये भी पढ़ें-मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग 10 साल में 21 गुना होकर 4.1 लाख करोड़ रुपये पहुंची, इन देशों हो रहा निर्यात
वहीं दूरसंचार विभाग ने भी एक्स पर एक पोस्ट M की है। जिसमें लिखा है लाहौल और स्पीति जिले में भारत के पहले गांव, कौरिक और ग्यू में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंच गई है, दूर-दराज में स्थित यह गांव समुद्र तल से 14,931 फीट की ऊंचाई पर है, जहां लोगों अब फोन पर बात कर सकते हैं।
