देश

'खुशी है PM मोदी मणिपुर में...', प्रियंका गांधी वाड्रा के बदले सुर; पर दौरे को लेकर कह दी यह बात

PM Modi Manipur Visit: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘‘खुशी’’ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में व्यापक हिंसा के दो साल बाद वहां जाने का फैसला किया। वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब भी कहीं पीड़ा और कष्ट होता था, तो भारत के प्रधानमंत्री ऐसे स्थानों का दौरा करते थे और यह परंपरा के रूप में हमेशा निभायी जाती रही है।

Image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो साभार: @priyankagandhi)

Photo : Twitter

PM Modi Manipur Visit: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘‘खुशी’’ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में व्यापक हिंसा के दो साल बाद वहां जाने का फैसला किया। हालांकि ,उन्हें इस बारे में पहले ही सोचना चाहिए था। वाड्रा ने यह भी कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि ‘‘जो कुछ वहां हो रहा था,’’ वह प्रधानमंत्री ने कथित रूप से ‘‘इतने लंबे समय तक होने दिया और इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।’’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उन्होंने दो साल बाद यह फैसला किया कि वहां जाना उनके लिए जरूरी है। उन्हें बहुत पहले ही वहां का दौरा करना चाहिए था। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने वहां जो कुछ हो रहा था, उसे इतने लंबे समय तक होने दिया, लोग मारे गए, लोगों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ा, उसके बाद उन्होंने वहां जाने का निर्णय लिया।’’

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब भी कहीं पीड़ा और कष्ट होता था, तो भारत के प्रधानमंत्री ऐसे स्थानों का दौरा करते थे और यह परंपरा के रूप में हमेशा निभायी जाती रही है। वाड्रा ने कहा, ‘‘शुरू से ही, चाहे कोई भी पार्टी रही हो, जहां भी दुख और पीड़ा होती है, वे वहां जाते थे। और आजादी के बाद से यह परंपरा रही है। वह दो साल बाद यह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पहले ही इस बारे में सोचना चाहिए था।’’

मोदी का राज्य का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर का दौरा नहीं किए जाने को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं। मई 2023 से हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article